भू नक्शा एक उपयोगी डॉक्यूमेंट है। यदि आपके पास कोई खेत, प्लाट या जमीन है तो आप उसका भू नक्शा प्राप्त कर सकते है। भारत के हर राज्य में अब ऑनलाइन भू नक्शा देखने और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा अब असम में भी उपलब्ध है। यदि आप असम राज्य के निवासी है तो आप अपने जमीन का भू नक्शा घर बैठे डाउनलोड कर सकते है।
राजस्व विभाग असम ने सभी जिल्लो में ऑनलाइन असम भू नक्शा देखने और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराइ है। अब आपको अपनी भूमि-जमीन का भू नक्शा प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर के धक्के खाने की जरुरत नहीं। आपको केवल असम राजस्व विभाग के पोर्टल को विजिट करना है जो इस प्रकार है https://revenueassam.nic.in/ILRMS/.
भू नक्शा असम
जब आपको अपनी जमीन की रजिस्ट्री करनी हो तो आपको उसका भू नक्शा सब्मिट करना पड़ता है। किसान क्रेडिट कार्ड और डायवर्ज़न के लिए भी भू नक्शा जरुरी है। इस आर्टिकल में हम आपको असम भू नक्शा डाउनलोड और चेक करने का सबसे आसान तरीका बताएँगे। आप अपने जमीन, प्लाट या खेत का भू नक्शा चेक या डाउनलोड करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।
असम में ऑनलाइन भू नक्शा निचे बताये गए सभी जिल्लो में उपलब्ध है
असम ऑनलाइन भू नक्शा डाउनलोड की सुविधा वाले असम के जिल्लो की सूचि (लिस्ट) | |
বৰপেটা (Barpeta) | মৰিগাওঁ (Morigaon) |
বিশ্বনাথ (Biswanath) | শিৱসাগৰ (Sibsagar) |
বঙাইগাঁও (Bongaigaon) | চৰাইদেউ (Charaideo) |
ধেমাজি (Dhemaji) | তিনিচুকীয়া (Tinsukia) |
ধুবুৰী (Dhubri) | ছিৰাং (Chirang) |
ডিব্ৰুগড় (Dibrugarh) | মাজুলী (Majuli) |
গোৱালপাৰা (Goalpara) | নলবাৰী (Nalbari) |
হোজাই (Hojai) | দৰং (Darrang) |
যোৰহাট (Jorhat) | কামৰূপ (Kamrup) |
কামৰূপ মহানগৰ (Kamrup Metro) | নগাওঁ (Nagaon) |
করিমগঞ্জ (Karimganj) | শোণিতপুৰ (Sonitpur) |
লক্ষীমপূৰ (Lakhimpur) | গোলাঘাট (Golaghat) |
असम भू नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कैसे करे
ऊपर दर्शाये गए असम के सभी जिल्लो का भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है। ऑनलाइन भू नक़्शे की सुविधा असम के Revenue and Disaster Management Department के वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध है। आप उस वेबसाइट पर जाकर आसानी से कोई भी जमीन या प्लाट का भू नक्शा देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।
अभी कुछ दिनों पहले ही, तकनिकी कारणों की वजह से असम के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भू नक्शा सुविधा को हटा दिया है, हालाँकि भू नक्शा का ऑप्शन पूरी तरह से नहीं हटाया गया। ऐसा होने का कारण यह माना जाता है की राजस्व विभाग असम भू नक्शा २०२१ का डाटा अपडेट कर रहा है। जैसे ही भू नक्शा असम ऑनलाइन चेक और डाउनलोड की सुविधा फिर से शुरू होती है, हम यहाँ पर इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे।
असम भू नक्शा ऑफलाइन कैसे प्राप्त करे
जैसे हमने बताया, इस समय असम भू नक्शा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है। हमें उम्मीद है की राजस्व विभाग असम ऑनलाइन भू नक्शा सुविधा बहोत जल्द फिर से शुरू कर देगा। तब तक आपको यदि अपने खेत, प्लाट या जमीन का भू नक्शा चाहिए तो आप उसको ऑफलाइन प्राप्त कर सकते है।
आप असम के किसी भी जिले में रहते हो, आपको अपना भू नक्शा प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी (जो लागु होता हो) राजस्व विभाग के ऑफिस जाना होगा। अपना भू नकशा निकलवाने के लिए आपको निचे बताई गयी आसान प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
कृपया ध्यान रखे की अपने जमीन, प्लाट या खेत का भू नक्शा प्राप्त करने के लिए आपके पास उसका डेग (dag) या पत्ता (patta) नंबर होना जरुरी है। यदि आपको अपने जमीन का डेग या पत्ता नंबर नहीं पता तो उसके दस्तावेज में चेक कीजिये, उसमे जरूर लिखा होगा।
- आप अपने नजदीकी राजस्व विभाग की ऑफिस पर जाइये।
- राजस्व विभाग ऑफिस में लैंड रिकार्ड्स अफसर से मिलिए।
- उस अफसर के पास से भू नक्शा प्राप्त करने का आवेदन पत्र या फॉर्म लीजिये।
- उसके बाद फॉर्म को अच्छे से भर दीजिये और अपनी जमीन का dag या patta number अवश्य लिखे।
- उस फॉर्म को लैंड रिकार्ड्स अफसर को सब्मिट कर दीजिये और वो अफसर आपको नियत समय बताएगा।
- नियत समय के बाद असम लैंड रिकार्ड्स डिपार्टमेंट आपको अपना भू नक्शा कॉपी दे देगा।
तो, इस तरह से आप अपनी जमीन या प्लाट का भू नक्शा राजस्व विभाग असम से आसानी से प्राप्त कर सकते है। जब तक ऑनलाइन भू नक्शा की सुविधा फिर से उपलब्ध नहीं होती तब तक आप इस तरह ऑफलाइन भू नक्शा निकलवा सकते है।
भू नक्शा असम से जुड़े हुए कुछ प्रश्न और उनके उत्तर:
अब हम भू नक्शा असम से सम्बंधित कुछ जरुरी प्रश्न और उनके उत्तर बताएँगे, जो इस प्रकार है।
प्रश्न १: भू नक्शा मैप असम ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे?
भू नक्शा मैप असम ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको राजस्व विभाग की वेबसाइट revenueassam.nic.in/ILRMS/ पर जाना होगा. हालाँकि इस समय यह सुविधा हटा दी गई है तो आपको भू नक्शा मैप असम ऑफलाइन राजस्व विभाग के ऑफिस (कार्यालय) से प्राप्त करना होगा।
प्रश्न २: असम भू नक्शा मैप राजस्व विभाग कार्यालय से कैसे प्राप्त करे?
बहोत आसान है, आप राजस्व विभाग कार्यालय पर जाकर भू नक्शा आवेदन पत्र भरिये और लैंड रिकार्ड्स अफसर के पास सबमिट कर दीजिये. अपने आवेदन पत्र (फॉर्म) में अपनी जमीन का dag या patta नंबर जरूर लिखे। उसके बाद नियत समय के अंदर ही आपको अपना भू नक्शा कॉपी दे दिया जायेगा।
प्रश्न ३: असम भू नक्शा से सम्बंधित समस्या के लिए कहा/किसको संपर्क करे?
अगर आपको असम भू नक्शा से सम्बंधित कोई भी समस्या है या फरियाद है तो आप राजस्व विभाग की वेबसाइट विज़िट करे और उसमे Contact Us पर क्लिक करे। आप भू नक्शा असम की समस्या के लिए नजदीकी राजस्व विभाग के ऑफिस भी जा सकते है।
प्रश्न ४: ऑनलाइन भू नक्शा असम सुविधा का क्या लाभ/फायदा है?
ऑनलाइन भू नक्शा असम मैप सुविधा खुद असम सरकार ने उपलब्ध करवाई है और यह आपका समय बचाती है। इस ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करने से आप अपना भू नक्शा तुरंत चेक एवं डाउनलोड कर सकते है और आपको किसी कार्यालय के धक्के खाने की जरुरत नहीं है।
प्रश्न ५: क्या ऑनलाइन भू नक्शा असम सरकारी कार्यालयों में मान्य है?
जी हां, ऑनलाइन भू नक्शा असम पुरे असम राज्य और देश के सभी राज्यों के सरकारी कार्यालयों में मान्य है।
अंतिम शब्द:
भू नक्शा असम एक बहोत जरुरी ऑनलाइन सुविधा है। यह सुविधा असम में रहनेवाले हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इस आर्टिकल दी गई जानकारी का उपयोग करे और अपना भू नक्शा असम २०२१ ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करे। अगर आपका दोस्त या रिश्तेदार भू नक्शा डाउनलोड करना चाहता है तो आप उसके साथ इस आर्टिकल जरूर शेयर करे। यदि आपको अभी भी असम भू नक्शा ऑनलाइन चेक के बारे में कोई प्रश्न या संशय है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बताये, हम बहोत जल्द आपको जवाब (रिप्लाई) देने की कोशिश करेंगे।