भू नक्शा मध्य प्रदेश 2021 | Bhu Naksha MP

0
1040
bhu naksha mp

इस साल राज्य सरकार ने MP भूलेख वेब पोर्टल लांच (शुरू) किया है। इस वेब पोर्टल www.landrecords.mp.gov.in की मदद से मध्य प्रदेश का हर नागरिक मध्य प्रदेश भू नक्शा, खसरा, खतौनी और भू अभिलेख ऑनलाइन चेक कर सकता है। यदि आपके पास कोई खेत या प्लाट है तो आप अपना मध्य प्रदेश भू नक्शा २०२१ ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते है।

जब आपको अपने खेत या प्लाट का रजिस्ट्रेशन करना हो, तो आपको उसका भू नक्शा सब्मिट करना होता है। भू नक्शा आपको अपनी जमीन का ब्यौरा और जमीन के मालिक की जानकारी देता है। अब आपको अपने खेत या प्लाट का भू नक्शा प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको भू नक्शा MP ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड और प्रिंट करने का आसान तरीका बताएँगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने MP भूलेख ऑनलाइन सुविधा आम लोगो की भूमि से जुड़े कामो को आसान करने के लिए शुरू की है। मध्य प्रदेश भू नक्शा वेबसाइट बहोत सरल बनाया गया है, लेकिन बहोत कम लोग इसके बारे में जानते है। लोगो को पता ना होने के कारण वो अभी भी राजस्व विभाग कार्यालय पर धक्के खा रहे है। हम मध्य प्रदेश में रहनेवाले सभी लोगो से निवेदन करते है की वो भू नक्शा MP ऑनलाइन चेक प्रक्रिया से सम्बंधित साड़ी जानकारी यहाँ पर पढ़े और इस सुविधा का लाभ उठाये।

भू नक्शा निकालने हेतु मध्यप्रदेश के जिलों की लिस्ट

ऑनलाइन मध्य प्रदेश भू नक्शा २०२१ चेक एवं डाउनलोड की सुविधा मध्य प्रदेश के बहोत सारे जिल्लो में उपलब्ध है। यहाँ पर हम उन सभी जिल्लो की सूचि दे रहे है जहा पर MP भूलेख और भू नक्शा सुविधा शुरू हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के जिल्लो की सूचि (लिस्ट) जहा ऑनलाइन भू नक्शा सुविधा उपलब्ध है
आगर मालवा – Agar Malwa खरगौन – Khargone
अलीराजपुर – Alirajpur मंडला – Mandla
अनूपपुर – Anuppur मंदसौर – Mandsaur
अशोकनगर – Ashok Nagar मुरैना – Morena
बालाघाट – Balaghat नरसिंहपुर – Narsinghpur
बड़वानी – Barwani नीमच – Neemuch
बैतूल – Betul निवाड़ी – Niwari
भिण्‍ड – Bhind पन्ना – Panna
भोपाल – Bhopal रायसेन – Raisen
बुरहानपुर – Burhanpur राजगढ़ – Rajgarh
छतरपुर – Chhatarpur रतलाम – Ratlam
छिंदवाड़ा – Chhindwara रीवा – Rewa
दमोह – Damoh सागर – Sagar
दतिया – Datia सतना – Satna
देवास – Dewas सीहोर – Sehore
धार – Dhar सिवनी – Seoni
डिंडौरी – Dindori शहडोल – Shahdol
गुना – Guna शाजापुर – Shajapur
ग्वालियर – Gwalior श्योपुर – Sheopur
हरदा – Harda शिवपुरी – Shivpuri
होशंगाबाद – Hoshangabad सीधी – Sidhi
इंदौर – Indore सिंगरौली –  Singrouli
जबलपुर – Jabalpur टीकमगढ़ – Tikamgarh
झाबुआ – Jhabua उज्जैन – Ujjain
कटनी – Katni उमरिया – Umaria
खण्‍डवा – Khandwa विदिशा – Vidisha

ऑनलाइन भू नक्शा मध्यप्रदेश 2021 चेक और डाउनलोड कैसे करें

ऑनलाइन मध्य प्रदेश भू नक्शा निकालने के लिए आपको अपनी जमीन का खसरा नंबर पता होना जरूरी है, क्योंकि खसरा नंबर के द्वारा ही आप मैप में नक्शा खोज पाएंगे| अब हम आपको मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया समझायेंगे। अपने खेत या प्लाट का भू नक्शा ऑनलाइन देखने एवं डाउनलोड करने के लिए आप यहाँ पर बताई गयी प्रक्रिया को step by step अनुसरिये।

स्टेप १: मध्य प्रदेश भू नक्शा निकालने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल की सहायता से क्रोम ब्राउजर या फिर किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र को खोलना है और उसके बाद आपको मध्य प्रदेश भू नक्शा की ऑफिशल वेबसाइट www.landrecords.mp.gov.in पर जाना है|

स्टेप २: वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आप को सबसे ऊपर साइड में नक्शा (अक्स) का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको नक्शा डाउनलोड करने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक करना है|

bhu naksha mp

स्टेप ३: नक्शा ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको जिला, तहसील और अपना गांव सिलेक्ट करना है|यह जानकारी आपको काफी ध्यान पूर्वक भरनी है|

 

mp bhu naksha

स्टेप ४: जिला, तहसील और अपना गांव सिलेक्ट करने के बाद अगली प्रक्रिया में गांव का नक्शा खुल जाएगा| इसमें आपको अपने खेत या फिर अपनी जमीन का नक्शा चेक करने के लिए दिए गए बॉक्स में खसरा संख्या या फिर गट नंबर डालना होगा| उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा

 

भू नक्शा मध्यप्रदेश

स्टेप ५: खसरा संख्या या फिर गट नंबर डालकर आप जैसे ही सबमिट वाली बटन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपकी स्क्रीन पर जमीन का पूरा क्षेत्रफल और उस जमीन का मालिक कौन है, इसकी जानकारी दिखाई देगी|यहां पर आप यह देख सकते हैं कि वह जमीन आपकी है या नहीं या फिर वह जमीन किसके नाम पर है और उस जमीन का क्षेत्रफल कितना है|

mp bhulekh naksha

एमपी भू नक्शा मैप डाउनलोड कैसे करें?

कई बार सरकारी कामों में आदमी को अपनी जमीन के नक्शे की आवश्यकता पड़ती है और इसके लिए वह अपनी जमीन के नक्शे को मध्य प्रदेश भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकता है|

इसके लिए गाटा संख्या या फिर खसरा नंबर डालने के बाद आपको अपने ब्राउज़र के मेन्यू में प्रिंट का विकल्प भी दिखाई देगा|आपको प्रिंट वाले विकल्प पर क्लिक करना है, ऐसा करने से आपकी जमीन का नक्शा प्रिंट हो जाएगा|

इसके अलावा अगर आप स्मार्टफोन से वेबसाइट को एक्सेस कर रहे हैं, तो आप सेव एस पीडीएफ के विकल्प को क्लिक करके उसे अपने स्मार्टफोन में सेव कर सकते हैं|

मध्य प्रदेश भू नक्शा से जुड़े कुछ प्रश्न

अब हम मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन से सम्बंधित कुछ प्रश्नो कि चर्चा करेंगे जिसकी मदद से आपको अपने जमीन का भू नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने में बहोत आसानी होगी।

प्रश्न १: एमपी भूलेख खसरा खतौनी कैसे देखे? जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें MP?

एमपी भूलेख खसरा खतौनी देखने के लिए आपको मध्य प्रदेश लैंड रिकार्ड्स के वेबसाइट www.landrecords.mp.gov.in/ पर जाकर “खसरा/खतौनी” विकल्प को सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आपको अपना जिल्ला, तहसील और गांव सेलेक्ट करना है। फिर आपको अपने जमीन का खसरा नंबर या खाता नंबर या भू-स्वामी का चयन करना होगा। आखिर में सिक्योरिटी कोड डालकर “विवरण देखे” बटन पर क्लिक करने से आप अपना खसरा खतौनी एवं जमीन का पुराण रिकॉर्ड देख पायेंगे।

प्रश्न २: एमपी खतौनी कैसे देखे मोबाइल पर?

मोबाइल पर खतौनी देखने के लिए आपको वेब ब्राउज़र में जाकर www.landrecords.mp.gov.in/ विज़िट करना है। वह पर “खसरा/खतौनी” विकल्प चुनना है और जरुरी जानकारी प्रविष्ट करनी है जैसे कि आपका जिल्ला, तहसील, गांव और जमीन का खसरा/खाता या भू-स्वामी। फिर आप अपने मोबाइल पर खतौनी देख पायेंगे।

प्रश्न ३: अपनी जमीन का भू नक्शा मध्य प्रदेश कैसे देखे मोबाइल पर?

मोबाइल पर अपनी जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको सबसे पहले MP लैंड रिकार्ड्स के ऑफिसियल वेबसाइट www.landrecords.mp.gov.in/ पर जाना होगा। वह आपको “भूनक्शा (अक्स)” विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर आपको अपना जिल्ला, तहसील और गांव चुनकर आखिर में अपने जमीन का खसरा नंबर प्रविष्ट करना है। खसरा नंबर डालते ही आप अपना भू नक्शा मोबाइल पर देख पायेंगे।

मध्य प्रदेश भू लेख का उद्देश्य

पहले के समय में ऑनलाइन सुविधा नहीं होने के कारण आदमी को अपनी जमीन से संबंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए सरकारी राजस्व विभाग या फिर दूसरे विभाग के कार्यालय में कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसके कारण उनके पैसे भी अधिक खर्च होते थे और उनका समय भी खराब होता था और इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए विभिन्न राज्यों ने अपने राज्यों के नागरिकों की सुविधा के लिए अपने राज्य में उपलब्ध सभी जमीनों का डाटा ऑनलाइन कर दिया|

जिसके बाद अब घर बैठे ही लोग स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जमीन का भू नक्शा या फिर खतौनी निकलवा सकते हैं| इसके अलावा जो लोग टेक्निकल जानकारी नहीं रखते हैं वह जन सुविधा केंद्र जाकर भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

भूलेख या फिर भू नक्शा ऑनलाइन होने से अब आदमियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं और वह जब चाहे अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

मध्य प्रदेश भूलेख कार्यालय का विवरण और अन्य जानकारी

आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मोती महल

ग्वालियर मध्य प्रदेश – 474007

फ़ोन नंबर – 0751 -2441200

फैक्स – 0751 – 2441202

ईमेल आईडी – [email protected]

अंतिम शब्द:

अब आपको मध्य प्रदेश भू नक्शा सुविधा का पूरी जानकारी मिल गई है। हम चाहते है कि आप इस जानकारी उपयोग अपने और अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के जमीन का भू नक्शा MP ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने में करे। यदि आपको अभी भी भू नक्शा मध्य प्रदेश से सम्बंधित कोई संशय या प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम निर्धारित समय में आपको रिप्लाई करेंगे।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here