भूलेख आंध्र प्रदेश २०२१ ऑनलाइन सुविधा Meebhoomi AP की आधिकारिक वेबसाइट http://meebhoomi.ap.gov.in/ पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट को विज़िट करके आप घर बैठे-बैठे अपनी जमीन का Adangal, 1b, FMB रिपोर्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है। आप चाहे तो आंध्र प्रदेश भूलेख खसरा एवं खतौनी डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते है। अब आपको इस कार्य के लिए किसी सरकारी कार्यालय (ऑफिस) जाने की आवश्यकता नहीं है।
AP Land Records विभाग ने आंध्र प्रदेश भूलेख देखने की सुविधा को अब ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। यह सुविधा आंध्र प्रदेश राज्य के सभी नागरिको के लिए लाभदायी है। इसकी मदद से आप अपना adangal, 1b और FMB Report ऑनलाइन देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। यदि आप अपने खेत, प्लाट या जमीन का खाता, खसरा नंबर और खतौनी ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो कृपया इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए।
Contents
जहा ऑनलाइन भूलेख उपलब्ध है आंध्र प्रदेश के उन जिल्लो की सूचि (लिस्ट)
आंध्र प्रदेश Land Records विभाग ने राज्य के लगभग सभी जिल्लो में ऑनलाइन भूलेख (Adangal 1b FMB Report) चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है। यहाँ हम आंध्र प्रदेश के उन जिल्लो की सूचि (लिस्ट) दे रहे है जहा पर ऑनलाइन भूलेख AP सुविधा इस समय उपलब्ध है।
आंध्र प्रदेश के जिल्लो की सूचि जहा ऑनलाइन भूलेख उपलब्ध है | |
Anantapur (अनंतपुर) | Nellore (नेल्लौर) |
Chittoor (चित्तूर) | Prakasam (प्रकाशम) |
East Godavari (पूर्व गोदावरी) | Srikakulam (श्रीकाकुलम) |
Guntur (गुंटूर) | Visakhapatnam (विशाखापट्टनम) |
YSR Kadapa (कड़प्पा) | Vizianagaram (विजयनगरम) |
Krishna (कृष्णा) | West Godavari (पश्चिम गोदावरी) |
Kurnool (कुर्नूल) | ——————————- |
जरुरी सुचना:
भूलेख आंध्र प्रदेश ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए आपको अपने वेब ब्राउज़र के सेटिंग में “Pop-up Windows” को Allow करना जरुरी है।
भूलेख आंध्र प्रदेश २०२१ ऑनलाइन चेक कैसे करे
आंध्र प्रदेश के किसी भी जिल्ले में रहनेवाले किसान या आम लोग अपने खेत या जमीन का भूलेख ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपके पास कंप्यूटर या स्मार्ट फ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है। यदि आप भी अपने खेत या प्लाट का Adangal 1b FMB रिपोर्ट ऑनलाइन देखना चाहते है तो निचे बताए गए आसान steps को पढ़िए। आप इन steps को अच्छे से समझ सके इस लिए हमने steps से सम्बंधित स्क्रीनशॉट भी जोड़ दिए है।
स्टेप १: सबसे पहले आप Meebhoomi AP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइये।
ऑनलाइन भूलेख आंध्र प्रदेश देखने के लिए आप Meebhoomi AP की ऑफिसियल वेबसाइट http://meebhoomi.ap.gov.in/ विज़िट कीजिये।
स्टेप २: अब आप Adangal सेक्शन पर जाइये।
Meebhoomi AP की वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर आपको बहोत सारे सेक्शन नज़र आएंगे। यहाँ पर बायीं और Adangal सेक्शन पर जाकर “Village Adangal” सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप ३: अब आप Village Adangal से जुडी जानकारी प्रविष्ट कीजिये।
जैसे ही आप Village Adangal विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको अपना District (जिल्ला), ज़ोन और Village (गांव) का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप ४: सिक्योरिटी कोड प्रविष्ट करे और “Generate Adangal” पर क्लिक करे।
अब आपको “Village Name” के निचे दिए गए कोड को उसके निचे के बॉक्स में प्रविष्ट करना है। उसके बाद आपको “Generate Adangal” पर क्लिक करना होगा।
स्टेप ५: अपना Village Adangal चेक करे और डाउनलोड एवं प्रिंट करे।
जैसे ही आप “Generate Adangal” पर क्लिक करेंगे निचे की तरफ आपका Village Adangal प्रगट होगा। आप उस ादंगल को देखे और जरुरी जानकारी को चेक करे। यदि आप इसका रिकॉर्ड रखना चाहते है तो आप Village Adangal को डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते है।
Meebhoomi AP वेबसाइट पर अपना Adangal कैसे ढूंढे
हमने आपको अपने गांव (village) के Adangal को देखने की प्रक्रिया बतायी। अब हम आपको ऑनलाइन अपना (योर) Adangal ढूंढने का तरीका बताएँगे। यह सुविधा भी आंध्र प्रदेश Land Records के वेबसाइट पोर्टल Meebhoomi AP पर उपलब्ध है।
स्टेप १: आप Meebhoomi AP की वेबसाइट http://meebhoomi.ap.gov.in/ पर जाइये।
स्टेप २: अब आप “Adangal” सेक्शन में जाकर “Your Adangal” विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप ३: आप अपना Adangal चार तरीके से ढूंढ सकते है। इसके लिए आपको अपना सर्वे नंबर या खाता नंबर या आधार नंबर या ऑटोमेशन रिकार्ड्स में से किसी एक विकल्प के चुनना होगा।
स्टेप ४: अब आप अपना जिल्ला, ज़ोन, गांव सेलेक्ट कीजिये और अपना सर्वे/खाता या आधार नंबर प्रविष्ट कीजिये। उसके बाद सिक्योरिटी कोड डालकर Click बटन पर क्लिक कीजिये।
स्टेप ५: आपके Adangal से सम्बंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। उस जानकारी को अच्छे से पढ़िए और अपनी जरुरत के हिसाब से डाउनलोड या प्रिंट कीजिये।
भूलेख आंध्र प्रदेश २०२१ अपना १-बी (1-b) ऑनलाइन कैसे चेक करे
हमने आपको अपना Adangal चेक करने का तरीका बताया, उसी तरह आप अपना १-बी (1-b) भी ऑनलाइन Meebhoomi AP की वेबसाइट पर चेक कर सकते है।
स्टेप १: Meebhoomi AP की ऑफिसियल वेबसाइट http://meebhoomi.ap.gov.in/ को विज़िट कीजिये।
स्टेप २: वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर 1-b सेक्शन में “Your 1-b” विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप ३: आप अपना 1-b पांच तरीके से ऑनलाइन देख सकते है, आपको सर्वे नंबर, खाता नंबर, आधार नंबर, Name of the Graduate या ऑटोमेशन रिकार्ड्स में से किसी एक विकल्प को चुनना है।
स्टेप ४: अब आप अपना जिल्ला, ज़ोन, गांव और जरुरी जानकारी प्रविष्ट करे। उसके बाद सिक्योरिटी कोड डालकर Click बटन को सेलेक्ट करे।
स्टेप ५: अब आप अपने 1-b से संबधित जानकारी स्क्रीन पर देख सकते है।
जिस तरह हमने आपको अपने 1-b को ऑनलाइन चेक करने का तरीका समझाया, उसी तरह आप “Village 1-b” भी ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।
ऑनलाइन भूलेख आंध्र प्रदेश FMB रिपोर्ट कैसे चेक करे
आंध्र प्रदेश Land Records के वेबसाइट Meebhoomi AP पर आप अपना FMB रिपोर्ट भी चेक कर सकते है। अपना Field Measurement Book (FMB) रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए आपके पास अपने खेत, प्लाट या जमीन का सर्वे नंबर होना चाहिए।
स्टेप १: अभी आप Meebhoomi AP के ऑफिसियल वेबसाइट http://meebhoomi.ap.gov.in/ पर जाइये।
स्टेप २: अब आप वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर “F.M.B.” सेक्शन को सेलेक्ट करे।
स्टेप ३: यहाँ पर आपको अपना जिल्ला, ज़ोन और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। उसके बाद आपको अपना सर्वे नंबर प्रविष्ट करना है।
स्टेप ४: आखिर में सिक्योरिटी कोड प्रविष्ट करके क्लिक बटन पर क्लिक कीजिये।
स्टेप ५: स्क्रीन दिखाए गए अपने FMB रिपोर्ट को चेक करे और अपने पास उसका रिकॉर्ड रखने के लिए डाउनलोड या प्रिंट करे।
आंध्र प्रदेश भूलेख २०२१ भूमि रूपांतरण (Land Conversion details) ऑनलाइन चेक करे
आप अपने जमीन का भूमि रूपांतरण की जानकारी ऑनलाइन Meebhoomi AP के वेबसाइट पर चेक कर सकते है। इसके लिए आपको निचे बताये गए steps का अनुसरण करना होगा।
स्टेप १: Meebhoomi AP के ऑफिसियल वेबसाइट http://meebhoomi.ap.gov.in/ पर जाइये।
स्टेप २: स्क्रीन के दायी तरफ ऊपर दिए गए Land Conversion details (भूमि रूपांतरण) के सेक्शन को सेलेक्ट करे।
स्टेप ३: अपना जिल्ला, ज़ोन एवं गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये और अपने जमीन का सर्वे नंबर प्रविष्ट कीजिये। उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
स्टेप ४: अब आपको स्क्रीन पर अपने जमीन की भूमि रूपांतरण की जानकारी दिखाई देगी, उसको चेक कीजिए।
अंतिम शब्द:
इस आर्टिकल में बतायी गई जानकारी आंध्र प्रदेश के सभी भाई-बहेनो को अपने खेत, प्लाट या जमीन का Adangal, 1-b, FMB रिपोर्ट और Land Conversion details (भूमि रूपांतरण की जानकारी) ऑनलाइन देखने में सहायता करेगी। यदि किसी को आंध्र प्रदेश भूलेख ऑनलाइन चेक या डाउनलोड करना है तो इस आर्टिकल को उसके साथ अवश्य शेयर करे। अगर आपको अभी भी भूलेख AP के बारे में कुछ जानना या पूछना है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम जल्द से जल्द आपको रिप्लाई (जवाब) देने का प्रयास करेंगे।