• Skip to main content

Bhunaksha Bhulekh

भू नक्शा भूलेख की जानकारी हिंदी में

बिहार अपना खाता – भूलेख बिहार जमाबंदी एवं रजिस्टर २ डाउनलोड करे

by staff

Bihar Apna Khata Online Check | बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या | बिहार लैंड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी हिंदी में |

बिहार भूलेख जमाबंदी प्राप्त करने के लिए अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। यदि आपके पास बिहार में कही पर भी खेत या प्लाट है तो आपको उसकी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकती है। इसके लिए आपको बिहारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट www.biharbhumi.bihar.gov.in को विज़िट करना होगा।

अपनी जमीन का भूलेख अपना खाता, जमाबंदी एवं रजिस्टर २ ऑनलाइन देखने के लिए अब आपको किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरुरत नहीं है। यहाँ पर हम आपको घर बैठे बिहार भूलेख जमाबंदी देखने एवं डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका बताएँगे।

भूलेख बिहार अपना खाता ऑनलाइन देखने के लिए आपको बिहारभूमि की वेबसाइट www.biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर बिहार के राजस्व विभाग ने सभी जिल्लो के खेत एवं अन्य जमीनों की जानकारी अपलोड कर दी है। बिहार जमाबंदी ऑनलाइन चेक करने के आप खाता नंबर या खसरा नंबर या फिर खाताधारी के नाम से देख सकते है। इसके बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़िए और इसमें बताये गए आसान स्टेप्स का अनुसरण कीजिये।

ऑनलाइन भूलेख जहा उपलब्ध है बिहार के उन जिल्लो की सूचि (लिस्ट)

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑनलाइन भूलेख बिहार सुविधा अब सभी जिल्लो में शुरू कर दी है। यहाँ पर हम बिहार के उन जिल्लो की सूचि दे रहे है जहा पर अपना खाता, खतौनी, जमाबंदी, खतियान एवं रजिस्टर २ ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

जहा ऑनलाइन भूलेख उपलब्ध है बिहार के उन जिल्लो की सूचि (लिस्ट)
नालंदा – Nalandaमधेपुरा – Madhepura
सुपौल – Supaulलखीसराय – Lakhisarai
अररिया – Arariaकिशनगंज – Kishanganj
अरवल – Arwalमधुबनी – Madhubani
औरंगाबाद – Aurangabadमुंगेर – Monghyr
बाँका – Bankaमुजफ्फरपुर – Muzaffarpur
बेगूसराय – Begusaraiनवादा – Nawada
भागलपुर – Bhagalpurपटना – Patna
भोजपुर – Bhojpurपूर्णिया – Purnea
बक्सर – Buxarरोहतास – Rohtas
दरभंगा – Darbhangaसहरसा – Saharsa
पूर्वी चम्पारण – East Champaranसमस्तीपुर – Samastipur
गया – Gayaसारन – Saran
गोपालगंज – Gopalganjशेखपुरा – Shiekhpura
जमुई – Jamuiशिवहर – Sheohar
जहानाबाद – Jehanabadसीतामढ़ी – Sitamarhi
कैमूर – Kaimurसीवान – Siwan
कटिहार – Katiharवैशाली – Vaishali
खगड़िया – Khagariaपश्चिमी चम्पारण – West Champaran

भूलेख बिहार जमाबंदी ऑनलाइन चेक कैसे करे (अपना खाता देखे बिहार)

अब हम आपको बिहार भूलेख जमाबंदी ऑनलाइन सेवा का उपयोग करके अपना खाता कैसे देखे यह प्रक्रिया समझायेंगे। यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसके लिए आपके पास एक कंप्यूटर या लैपटॉप या टेबलेट या मोबाइल फ़ोन एवं इंटरनेट होना आवश्यक है। आप इस प्रक्रिया को अच्छे से समझ सके इसके लिए हम इसको step by step बताएँगे और हर-एक step के साथ उससे सम्बंधित स्क्रीनशॉट भी जोड़ दिया है।

स्टेप १: आप वेब ब्राउज़र ओपन कीजिये और बिहारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट www.biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाइये।

स्टेप २: बिहारभूमि वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर बायीं तरफ आपको बहोत सारे सेक्शंस देखेंगे। उन सभी सेक्शंस में से आपको “अपना खाता देखे” विकल्प को सेलेक्ट करना है।

स्टेप ३: जैसे ही आप “अपना खाता देखे” विकल्प को चुनेंगे, आपके सामने बिहार राज्य का पूरा नक्शा दिखाई देगा। उस नक़्शे में आपको अपना जिल्ला सेलेक्ट करना है।

स्टेप ४: बिहार के नक़्शे में अपना जिल्ला सेलेक्ट करने के बाद आपको सारे अंचल का नक्शा दिखेगा। उस नक़्शे में आपको अपना अंचल सेलेक्ट करना है।

स्टेप ५: अपना जिल्ला और अंचल सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन के बायीं तरफ आपको एक सूचि दिखेगी। उस सूचि में से आपको अपना मौजा सेलेक्ट करना है।

स्टेप ६: अपना मौजा सेलेक्ट करने के बाद आप अपना खाता भूलेख बिहार नाम अनुसार, खसरा नंबर के अनुसार, खाता नंबर या खाताधारी के नाम से देख सकते है। इन सब में से आपको जो ठीक लगे वो विकल्प सेलेक्ट कीजिये। उसके बाद आप “खाता खोजे” बटन पर क्लिक कीजिये।

स्टेप ७: अब आप अपने नाम के आगे “देखे” विकल्प पर क्लिक कीजिये।

स्टेप ८: आपके स्क्रीन पर आपके खेत या प्लाट से सम्बंधित अपना खाता की जानकारी दिखाई देगी। इसको अच्छे से चेक कीजिये और आवश्यक लगे तो इसको डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर लीजिये।

भूलेख बिहार खतियान एवं जमाबंदी रजिस्टर २ ऑनलाइन चेक कैसे करे

हमने आपको बिहारभूमि की वेबसाइट अपना खाता देखने का तरीका बताया। अब हम आपको भूलेख बिहार खतियान एवं रजिस्टर २ (जमाबंदी) ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया बताएँगे।

स्टेप १: सबसे पहले आप बिहारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट www.biharbhumi.bihar.gov.in/ को विज़िट कीजिये।

स्टेप २: जैसे ही वेबसाइट खुलेगी, स्क्रीन की बायीं तरफ देखिये। वह दिए गए विकल्पों में से “खाता एवं जमाबंदी पंजी देखे” विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप ३: अब आपको स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिए गए २ विकल्प “खतियान” या “रजिस्टर २” में से किसी एक को सेलेक्ट करना है। यहाँ पर आप अपनी जमीन की जो जानकारी देखना/चेक करना चाहते है उस विकल्प को चुनिए। यहाँ आप जो विकल्प चुनेंगे, निचे उससे सम्बंधित बटन सक्रीय हो जायेगा।

स्टेप ४: उसके बाद आपको अपना जिल्ला, अंचल, हल्का, मौजा, खाता नंबर और किस्म जमीन सेलेक्ट करना है। सभी जानकारी प्रविष्ट करने के बाद आपको “खतियान” या “रजिस्टर २” बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप ५: अब आप अपने खतियान/रजिस्टर २ की सारी जानकारी स्क्रीन पर देख सकते है। उस जानकारी को चेक कीजिये और चाहे तो डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर लीजिये।

Filed Under: General

Copyright © 2023