CG Bhulekh Khasra Khatauni Online Check Kaise Kare: राजस्व विभाग छत्तीसगढ़ ने राज्य के सभी जिल्लो की भूमि (जमीन) की जानकारी को www.bhuiyan.cg.nic.in वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। भुइयां परियोजना के अंतर्गत अब छत्तीसगढ़ में रहनेवाले सभी निवासी अपने खेत, प्लाट या जमीन का खसरा (P-II), खतौनी (B-I) एवं भूमि का विवरण ऑनलाइन चेक कर सकते है।
छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख परियोजना में ऑनलाइन भू-नक्शा और भूलेख की जानकारी को समाया गया है। अब छत्तीसगढ़ के सभी नागरिक घर बैठे-बैठे अपनी भूमि की जानकारी डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए उनको अपनी जमीन का खसरा नंबर पता होना आवश्यक है। अब आपको अपने खेत या प्लाट का भू-नक्शा या खसरा, खतौनी प्राप्त करने के लिए कही भी जाने की जरुरत नहीं है। यह सब जानकारी अब आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन पर ऑनलाइन देख सकते है।
भूलेख खसरा खतौनी हेतु छत्तीसगढ़ के जिल्लो की सूचि (लिस्ट)
राजस्व विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन भूलेख देखने एवं डाउनलोड करने की सुविधा पुरे राज्य में शुरू कर दी है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके पास एक कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है। यहाँ पर हम छत्तीसगढ़ के उन जिल्लो की सूचि दे रहे है जिन में ऑनलाइन CG भुइयां भू-अभिलेख की सुविधा उपलब्ध है। अगर आपका खेत या प्लाट निचे बताये गए किसी भी जिल्ले में है तो आप अपना खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते है।
छत्तीसगढ़ के जिल्लो की सूचि (लिस्ट) | |
Balod (बालोद) | Kanker (कांकेर) |
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) | Kondagaon (कोण्डागांव) |
Balrampur (बलरामपुर) | Korba (कोरबा) |
Bastar (बस्तर) | Koriya (कोरिया) |
Bemetara (बेमेतरा) | Mahasamund (महासमुन्द) |
Bijapur (बीजापुर) | Mungeli (मुंगेली) |
Bilaspur (बिलासपुर) | Narayanpur (नारायणपुर) |
Dantewada (दन्तेवाड़ा) | Raigarh (रायगढ़) |
Dhamtari (धमतरी) | Raipur (रायपुर) |
Durg (दुर्ग) | Rajnandgaon (राजनांदगांव) |
Gariaband (गरियाबंद) | Sukma (सुकमा) |
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) | Surajpur (सूरजपुर) |
Jashpur (जशपुर) | Surguja (सुरगुजा) |
Kabirdham (कबीरधाम) | – |
भुइयां CG के वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी
छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग ने भुइयां CG वेब पोर्टल पर राज्य के सभी किसान और नागरिको के लिए भूमि से सम्बंधित सारी जानकारी अपलोड कर दी है। लेकिन कोई भी आपको यह नहीं बताएगा की छत्तीसगढ़ भुइयां वेबसाइट पर क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है। यहाँ पर हम आपको भुइयां CG के वेबसाइट पर नागरिको के लिए उपलब्ध सारी जानकारी की सूचि बताएँगे।
- खसरा विवरण
- अभिलेख दुरुस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन
- अभिलेख दुरुस्ती की वर्तमान स्थिति
- भूमिस्वामी / दुरुस्ती दिनांक वार खसरा विवरण
- डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II आवेदन
- दस्तावेज़ क्रमांक से PDF डाऊनलोड
- नक्शा देखें
- नजूल संधारण खसरा से संबधित भूमि विवरण
- परिवर्तित भूमि संधारण खसरा से संबधित भूमि विवरण
- पंजीयन खसरों का ब्यौरा
- ग्रामवार फसल वार क्षेत्राच्छादन रिपोर्ट
- ग्रामवार भूस्वामी वार फसल क्षेत्राच्छादन रिपोर्ट
- कृषि खातेदार जिनके द्वारा फसल ली गई है
- नामांतरण पंजी प्रिंट
- असर्वेक्षित एवं वन ग्राम के फसल विवरण
भुइयां CG ऑनलाइन भूलेख छत्तीसगढ़ खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) कैसे चेक करे
अपनी भूमि का खसरा, खतौनी एवं अन्य विवरण देखने के लिए आपको एक ऑनलाइन प्रक्रिया करनी होगी। यह प्रक्रिया बहोत ही सरल है पर आम लोगो को इसकी जानकारी ना होने के कारण वो इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। यहाँ हम आपको भुइयां CG के वेबसाइट पर जाकर अपनी जमीन का खसरा और खतौनी कैसे चेक करे इसकी पूरी जानकारी देंगे।
स्टेप १: अपने खेत या प्लाट का भूलेख (विवरण) प्राप्त करने के लिए आपको छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख के ऑफिसियल वेबसाइट www.bhuiyan.cg.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप २: स्क्रीन की दायी तरफ “नागरिक सुविधा” सेक्शन में बहोत सारे विकल्प दिए गए है। इन विकल्पों में से आपको सबसे ऊपर दिया गया “खसरा विवरण” विकल्प को सेलेक्ट करना है।
स्टेप ३: अब आपको अपना जिल्ला, तहसील और ग्राम (गांव) सेलेक्ट करना है। इन ३ विकल्पों को सही-सही चुनिए।
स्टेप ४: उसके बाद आपके सामने दो विकल्प एवं एक बॉक्स दिखेगा। यहाँ पर आप अपनी भूमि (जमीन) का विवरण खसरा क्रमांक वार (नंबर) या नाम वार देख सकते है।
स्टेप ५: यदि आपके पास अपनी भूमि का खसरा नंबर है तो उस विकल्प को चुनकर स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में अपना खसरा नंबर प्रविष्ट करे। उसके बाद “देखे” बटन पर क्लिक करे।
स्टेप ६: जैसे ही आप “देखे” पर क्लिक करेंगे, ठीक उसके निचे आपकी भूमि से सम्बन्धी सारी जानकारी प्रगट होगी। आप इस जानकारी को अच्छे से पढ़िए और चेक कीजिये।
स्टेप ७: अपनी भूमि की खतौनी (B-I) देखने के लिए स्क्रीन पर रिपोर्ट सेक्शन में खतौनी विकल्प पर क्लिक करे।
स्टेप ८: अब आप अपनी भूमि की खतौनी (B-I) चेक कीजिये और आप उसे डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते है।
स्टेप ९: यदि आप अपनी भूमि का खसरा (P-II) देखना चाहते है तो रिपोर्ट सेक्शन में खसरा विकल्प पर क्लिक करे।
स्टेप १०: अब आप अपनी भूमि का खसरा (P-II) अच्छे से चेक करे और चाहे तो डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते है।
भुइयां एप्लीकेशन से छत्तीसगढ़ खसरा, खतौनी डाउनलोड करे
छत्तीसगढ़ सरकार ने भुइयां CG वेब पोर्टल के साथ-साथ भुइयां मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच किया है। तो भुइयां एप्प आप अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन पर डाउनलोड करके उस एप्प से अपनी भूमि का खसरा एवं खतौनी देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जैसे हमने ऊपर बताया वैसे ही है। इसमें भी आपको अपना जिल्ला, तहसील और ग्राम (गांव) सेलेक्ट करने के बाद खसरा नंबर या नाम से अपनी जमीन का खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते है।
छत्तीसगढ़ भुइयां भूलेख से सम्बंधित कुछ सामान्य प्रश्न (FAQ)
छत्तीसगढ़ भूलेख ऑनलाइन से सम्बंधित कुछ प्रश्न है जिनकी चर्चा हम आपके साथ करना चाहते है। यदि आपको अपने खेत या प्लाट का खसरा, खतौनी निकालने में कोई दिक्कत है तो आप इन प्रश्नो को जरूर पढ़िए। इससे आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जायेगा।
प्रश्न १: छत्तीसगढ़ में अपनी जमीन का भू-अभिलेख निकालने की वेबसाइट क्या है?
छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अपनी जमीन का भू-अभिलेख निकालने के लिए भुइयां CG वेबसाइट www.bhuiyan.cg.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न २: छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख के लिए कोई मोबाइल एप्प उपलब्ध है?
जी हां, छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख के लिए राजस्व विभाग ने “भुइयां” नाम से एक मोबाइल एप्प तैयार किया है। उसके लिए आपके पास एंड्राइड फ़ोन होना आवश्यक है।
प्रश्न ३: अपने खेत का खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) कैसे निकाले?
अपने खेत का खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) ऑनलाइन निकालने के लिए आपको छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट www.bhuiyan.cg.nic.in पर जाना है और अपना जिल्ला, तहसील और ग्राम (गांव) चुनने के बस अपना खसरा नंबर प्रविष्ट करना है। फिर आप अपने खेत का खसरा एवं खतौनी देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।
प्रश्न ४: छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख खसरा-खतौनी से सम्बंधित कोई समस्या हो तो संपर्क कहा करे?
अगर आपको अपने खेत या प्लाट का खसरा या खतौनी ऑनलाइन चेक करने में कोई समस्या हो रही है तो आप अपने तहसील कार्यालय या फिर अपने हल्का के पटवारी ऑफिस में संपर्क करे।
अंतिम शब्द:
यहाँ पर हमने आपको छत्तीसगढ़ भूलेख (भू-अभिलेख) से सम्बंधित सारी जानकारी बताई। आप भुइयां CG की वेबसाइट या भुइयां एप्लीकेशन की मदद से अपनी भूमि का खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। यदि आपको अभी भी भुइयां CG ऑनलाइन खसरा-खतौनी के बारे में कुछ पूछना है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है, हम आपको जल्द ही रिप्लाई करेंगे।