गोवा भारत सरकार द्वारा संचालित एक केंद्र शासित प्रदेश है। ऑनलाइन भूलेख चेक करने की सुविधा अब गोवा में भी उपलब्ध है। गोवा में कोई भी जमीन या प्लाट खरीदने से पहले उसकी जाँच करना जरुरी है। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आप गोवा भूलेख फॉर्म १ व १४, फॉर्म डी एवं म्युटेशन स्टेटस ऑनलाइन DSLR गोवा के आधिकारिक वेबसाइट egov.goa.nic.in/dslr/ पर चेक कर सकते है।
गोवा भूलेख 2021 ऑनलाइन प्रक्रिया की मदद से आप गोवा के किसी भी जिल्ले में अपनी पसंद की जमीन का विवरण देख सकते है। इस सुविधा को गोवा के सभी नागरिक अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन पर इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपका कीमती समय बचेगा और आपको अपनी जमीन का ब्यौरा भी तुरंत मिल जायेगा। गोवा भूलेख Form I & Form XIV, Form D और Mutation Status की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए।
Contents
गोवा भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है उन जिल्लो की सूचि (लिस्ट)
गोवा सरकार ने ऑनलाइन भूलेख सेवा प्रदेश के ग्राम्य एवं शहरी विस्तारो में शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कुछ ही लोग इस बारे में जानते है। गोवा के बहोत सारे जिल्ले, तहसील (तालुका), शहर और गांव ऑनलाइन भूलेख योजना में शामिल हो चुके है। यहाँ पर हम गोवा के उन सभी जिल्लो और तालुको एवं गांव की सूचि दे रहे है। इस सूचि क पढ़कर आप पता लगा सकते है की आपके गांव या तालुका में गोवा भूलेख ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड की सुविधा है या नहीं।
गोवा भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है उन जिल्लो की सूचि | |
North Goa | Bardez |
Bicholim | |
Pernem | |
Sattari | |
Tiswadi | |
Ponda | |
South Goa | Canacona |
Mormugao | |
Salcette | |
Sanguem | |
Quepem | |
Dharbandora |
गोवा भूलेख फॉर्म १ व १४ ऑनलाइन चेक कैसे करे (Goa Land Records Form I & XIV Download)
गोवा भूलेख ऑनलाइन योजना के अंतर्गत अब आप गोवा में अपनी जमीन का पूरा विवरण घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर से गोवा लैंड रिकार्ड्स की ऑफिसियल वेबसाइट को विज़िट करना है और एक बहोत ही सरल प्रक्रिया करनी है।
यदि आपकी जमीन गोवा के ग्राम्य विस्तार में है तो आपको अपनी जमीन का भूलेख प्राप्त करने के लिए Form I & XIV डाउनलोड करना होगा। यहाँ पर हम आपको गोवा भूलेख फॉर्म १ व १४ ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए step by step समझायेंगे ताकि आप आसानी से अपनी जमीन का विवरण ऑनलाइन देख सके।
स्टेप १: गोवा लैंड रिकार्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट egov.goa.nic.in/dslr/ को विज़िट कीजिये।
स्टेप २: वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर ऊपर की तरफ दिए गए ४ अलग-अलग विकल्पों में से आपको “Form I & XIV” विकल्प पर क्लिक कीजिये।
स्टेप ३: अब आपको अपना तालुका, गांव (Village), सर्वे नंबर और सबडिवीजन नंबर सेलेक्ट करना है।
स्टेप ४: उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए वेरिफिकेशन कोड को उसके निचे के बॉक्स में प्रविष्ट करके “View Details” बटन पर क्लिक कीजिये।
स्टेप ५: अब आपके स्क्रीन पर अपनी जमीन का फॉर्म १ व १४ प्रगट होगा, उसको अच्छे से चेक कीजिये। आप अपने गोवा भूलेख को डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते है, उसके लिए आपको फॉर्म के ऊपर दायी तरफ डाउनलोड या प्रिंट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
गोवा भूलेख फॉर्म डी ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करे (Goa Land Records Form D Download)
गोवा भूलेख २०२१ ऑनलाइन चेक करने के लिए आपके पास अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी होना आवश्यक है। यदि आपकी जमीन गोवा के शहरी विस्तार में है तो आपको अपना भूलेख Form D के स्वरुप में मिलेगा। अब हम आपको गोवा भूलेख फॉर्म डी ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया को कुछ आसान steps के ज़रिये समझायेंगे।
स्टेप १: गोवा लैंड रिकार्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल egov.goa.nic.in/dslr/ को विज़िट कीजिये।
स्टेप २: वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दिए गए सेक्शंस में से “Form D” विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप ३: अब आप अपना City (शहर), PT Sheet Number और Chalta Number सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप ४: उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे वेरिफिकेशन कोड को उसके निचे के बॉक्स में प्रविष्ट कीजिये और “View Details” पर क्लिक कीजिये।
स्टेप ५: जैसे ही आप “View Details” बटन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने आपकी जमीन का भूलेख फॉर्म डी प्रगट हो जायेगा। आप उस भूलेख Form D को अच्छे से चेक कीजिये और उसका नक़ल निकालने के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है।
गोवा भूलेख म्युटेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक कैसे करे
गोवा लैंड रिकार्ड्स में प्रदेश के सभी जिल्लो, तालुको और गांव एवं शहरों की जमीन का भूलेख विवरण उपलब्ध है। इतना ही नहीं, आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर Goa Land Records Mutation Status (गोवा भूलेख दाखिल ख़ारिज स्थिति) भी ऑनलाइन चेक कर सकते है। उसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा जो की इस प्रकार है।
स्टेप १: सबसे पहले, गोवा लैंड रिकार्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट egov.goa.nic.in/dslr/ पर जाइये।
स्टेप २: आपको गोवा भूलेख वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर Mutation Status से सम्बंधित २ विकल्प दिखेंगे। एक है Mutation Status Rural और दूसरा है Mutation Status Urban।
स्टेप ३: यदि आपकी जमीन गोवा के ग्राम्य विस्तार में है तो Mutation Status Rural सेलेक्ट कीजिये और अगर आपकी जमीन गोवा के शहरी विस्तार में है तो Mutation Status Urban सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप ४: अगर आपने Mutation Status Rural सेलेक्ट किया है तो आपको अपना तालुका सेलेक्ट करना है, Mutation Number प्रविष्ट करना है और वेरिफिकेशन कोड डालकर “View Status” पर क्लिक करना है।
स्टेप ५: अगर आपने Mutation Status Urban सेलेक्ट किया है तो आपको अपना Mutation Number और वेरिफिकेशन कोड प्रविष्ट करके “View Status” पर क्लिक करना है।
तो इस तरह से आप गोवा भूलेख ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करके अपनी जमीन का Mutation Status (दाखिल ख़ारिज स्थिति) चेक कर सकते है।
गोवा भूलेख २०२१ से सम्बंधित कुछ सामान्य प्रश्न (FAQs)
गोवा भूलेख ऑनलाइन गोवा के सभी निवासी के लिए बहोत उपयोगी सुविधा है। लेकिन आम लोगो को इस सुविधा का इस्तेमाल करने में कुछ दिक्कत्तें आ रही है। यहाँ पर हम गोवा भूलेख से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर बताएँगे। हम आशा करते है की इससे आपको अपनी जमीन का भूलेख ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने में सहायता होगी।
प्रश्न १: गोवा भूलेख ऑनलाइन चेक कैसे करे?
गोवा भूलेख ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको गोवा लैंड रिकार्ड्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना सुसंगत विकल्प सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आप अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी प्रविष्ट करके अपना भूलेख ऑनलाइन डेल्ह सकते है एवं डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते है।
प्रश्न २: गोवा भूलेख फॉर्म १ व १४ क्या है?
गोवा भूलेख फॉर्म १ व १४ गोवा के ग्राम्य विस्तार की जमीन का भूलेख है। आपको अपनी जमीन का Form I & XIV ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको लैंड रिकार्ड्स की वेबसाइट पर जाकर Form I & XIV सेलेक्ट करना है। उसके बाद आपको अपना तालुका, गांव, सर्वे नंबर और सबडिवीज़न नंबर सेलेक्ट करना है। इस तरह से आप अपनी जमीन का फॉर्म १ व १४ प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न ३: गोवा भूलेख फॉर्म डी क्या है?
गोवा भूलेख फॉर्म डी गोवा के शहरी विस्तार की जमीन का भूलेख है। आपको अपनी जमीन का Form D ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए गोवा लैंड रिकार्ड्स के वेबसाइट पर जाकर Form D सेलेक्ट करना है। उसके बाद आप अपना शहर, PT Sheet Number और Chalta Number प्रविष्ट करके अपनी जमीन का फॉर्म डी प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न ४: गोवा भूलेख वेबसाइट पर ऑनलाइन Mutation Status कैसे चेक करे?
गोवा भूलेख वेबसाइट पर Mutation Status में Rural (ग्राम्य) और Urban (शहरी) ऐसे दो विकल्प है। आपको जो लागु होता वो विकल्प सेलेक्ट करके जरुरी जानकारी एवं Mutation Number की सहायता से आप ऑनलाइन Mutation Status चेक कर सकते है।
अंतिम शब्द:
गोवा भूलेख २०२१ ऑनलाइन आम लोगो की सहूलियत के लिए एक बहोत महत्त्वपूर्ण सुविधा है। अब आप अपने प्लाट या जमीन का भूलेख फॉर्म १ व १४ या फॉर्म डी घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या फिर मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते है। यदि आपको गोवा भूलेख के बारे में और कुछ जानना है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है, हम जल्द ही आपको रिप्लाई करेंगे