जमीन किसके नाम पर है कैसे पता करे?: जब हम जमीन खरीदते या बेचते है तो वो एक आदमी से दूसरे आदमी के नाम पर नामांतरण (transfer) की जाती है। आजकल खेत, प्लाट, जमीन या मकान के मामलो में बहोत धोखाधड़ी होने लगी है, इसलिए आपको कोई भी जमीन खरीदने से पहले वो जमीन किसके नाम पर है यह जानना बहोत जरुरी है। घबराए नहीं, इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर (पटवारी ऑफिस या तहसील कार्यालय) जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे कोई भी जमीन किसके नाम पर है २ मिनट में पता कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको जमीन का मालिक कौन है यह पता करने का आसान तरीका बताएंगे।
हमारे गाँव में बहोत सारे खेत, प्लाट और अन्य जमीन होती है। लेकिन हमें सभी जमीन के मालिक का नाम पता नहीं होता। इसके अलावा अगर हम किसी दूसरे गाँव या जिल्ले में जमीन खरीदना चाहते है तो जमीन किसके नाम पर है यह पता करना बहोत जरुरी हो जाता है। क्योंकि जमीन खरीदने से पहले हमें पता होना चाहिए की हम जिससे खरीद रहे है, वास्तव में जमीन उसीके नाम पर है अन्यथा बाद में हमें सरकारी दफ्तरों और सिविल कोर्ट के धक्के खाने पड़ सकते है। किसी भी जमीन का मालिक कौन है यह पता करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़िए। इसे पढ़ने के बाद आप भारत देश के किसी भी राज्य के कोई भी गाँव की जमीन किसके नाम पर है, २ मिनट में पता कर पाएंगे।
जमीन किसके नाम पर है २ मिनट में पता करे
भारत के सभी राज्यों में राजस्व विभाग एवं भूमि सुधार विभाग ने एक आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल तैयार किया है। इस वेबसाइट की सहायता से आप उस राज्य के किसी भी गांव के खेत या प्लाट की जमीन किसके नाम पर है २ मिनट में पता कर सकते है। जमीन या प्लाट का मालिक कौन है यह जानने के लिए आपको अपने कम्प्यूटर या मोबाइल से उस राज्य के भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और जमीन से जुडी हुई कुछ जानकारी प्रविष्ट करनी होगी। इस ऑनलाइन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा करते ही आपको पता चल जायेगा की जमीन किसके नाम पर है? जमीन का मालिक कौन है? प्लाट का मालिक कौन है? इसको अच्छे से समझाने के लिए हम उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में जमीन किसके नाम पर है, २ मिनट में पता करे यह प्रक्रिया स्टेप-by-स्टेप बताएंगे, तो चलिए शुरू करते है।
उत्तर प्रदेश में जमीन किसके नाम पर है यह पता करने की ऑनलाइन प्रक्रिया
स्टेप १: उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट को विज़िट करे।
जैसे की आप जानते है हम उत्तर प्रदेश में जमीन किसके नाम पर है पता करना चाहते है, इसलिए आपको यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जाना होगा। इसके लिए आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर किसी ब्राउज़र का उपयोग करे।
स्टेप २: अपना जनपद, तहसील और ग्राम सेलेक्ट करे।
उत्तर प्रदेश भूलेख के वेबसाइट पोर्टल पर पहोचने के बाद आपको अपना जिल्ला (जनपद), तहसील और ग्राम सेलेक्ट करना है। यहाँ “अपना” मतलब जहाँ पर जमीन स्थित है वो जनपद, तहसील और ग्राम/गाँव सेलेक्ट करे।
स्टेप ३: खसरा/गाटा संख्या या खाता संख्या में से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करे।
आप जमीन किसके नाम पर है ये उसके खसरा/गाटा संख्या से या फिर खाता संख्या से खोज सकते है। आपके पास जमीन की जो जानकारी उपलब्ध हो उसे सेलेक्ट करे।
स्टेप ४: अपनी जमीन का खसरा/गाटा संख्या प्रविष्ट करे और खोजे।
ऊपर स्टेप ३ में “खसरा/गाटा संख्या” विकल्प को चुना है, इसलिए अब जमीन का खसरा या गाटा संख्या प्रविष्ट करे। उसके बाद “खोजे” बटन पर क्लिक करे।
स्टेप ५: उद्धरण देखें पर क्लिक करे।
जैसे ही आपका प्रविष्ट किया हुआ खसरा/गाटा संख्या का रिकॉर्ड यूपी भूलेख में मिल जाए तो आप “उद्धरण देखें” पर क्लिक करे।
स्टेप ६: कैप्चा कॉड प्रविष्ट करे।
स्क्रीन पर एक कैप्चा कॉड आएगा जिसे आपको उसके निचे दिए गए बॉक्स में दाखिल करना है। कैप्चा कॉड दाखिल करके सबमिट करे।
स्टेप ७: जमीन किसके नाम पर है देखें।
आपके सामने जमीन की सारी जानकारी आ जाएगी। अब आप जमीन किसके नाम पर है यह चेक करे और देखें की जमीन का मालिक कौन है। इस जानकारी को आप दूसरे आदमी द्वारा बताई गई जानकारी से जोड़ कर देखें ताकि आपको पता चले की आप जो जमीन खरीदना चाहते है तो हकीकत में बेचनेवाले के नाम पर है या नहीं? जमीन की पूरी जानकारी निचे स्क्रीनशॉट में बताई है।
तो इस तरह से आप उत्तर प्रदेश में जमीन किसके नाम पर है यह पता कर सकते है। ठीक इसी तरह से आप किसी भी राज्य में जमीन किसके नाम पर है या जमीन/प्लाट का मालिक कौन है, २ मिनट में पता कर सकते है।
State Wise Land Record Details – राज्यवार जमीन किसके नाम पर है पता करे
भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो में बहोत सारी जमीन है जिनमे, सार्वजनिक, व्यक्तिगत और व्यवसायी जमीन शामिल है। अभी हम आपको भारत के अलग-अलग राज्य में जमीन किसके नाम पर है यह पता करने के लिए डायरेक्ट लिंक बताएंगे। आप उस लिंक पर क्लिक करते ही आसानी से जमीन का मालिक कौन है यह पता कर सकते है। जमीन किसके नाम पर है पता करने की ऑनलाइन प्रक्रिया हमने ऊपर समझाया है वही रहेगी बस राज्य का नाम बदल जाएगा।
राज्य का नाम | जमीन किसके नाम पर है पता करे |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | |
Assam (असम) | |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | |
Bihar (बिहार) | |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | |
Delhi (दिल्ली) | |
Gujarat (गुजरात) | |
Goa (गोवा) | |
Haryana (हरियाणा) | |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | |
Jharkhand (झारखंड) | |
Kerla (केरल) | |
Karnataka (कर्नाटक) | |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | |
Manipur (मणिपुर) | |
Meghalaya (मेघालय) | |
Mizoram (मिजोरम) | |
Nagaland (नागालैंड) | |
Odisha (उड़ीसा) | |
Punjab (पंजाब) | |
Rajasthan (राजस्थान) | |
Sikkim (सिक्किम) | |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | |
Telangana (तेलंगाना) | |
Tripura (त्रिपुरा) | |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
जमीन किसके नाम पर है से जुड़े हुए कुछ सामान्य प्रश्न
लोगो के मन में जमीन किसके नाम पर है इससे सम्बंधित कुछ संशय है और इस वजह से वो इस निःशुल्क सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हम यहाँ पर जमीन किसके नाम पर है और जमीन की मालकियत कैसे पता करे के बारे में सामान्य प्रश्न और उनके उत्तर बताएंगे।
प्रश्न १: जमीन का मालिक कौन है कैसे पता करे?
जमीन जिस राज्य में स्थित है उस राज्य के लैंड रिकार्ड्स भूलेख के वेबसाइट पर जाकर जमीन का खसरा/गाटा संख्या या खाता संख्या या अन्य जानकारी प्रविष्ट करके जमीन का मालिक कौन है यह पता कर सकते है।
प्रश्न २: जमीन किसके नाम पर है, २ मिनट में कैसे पता करे?
जमीन किसके नाम पर है यह पता करने के लिए आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहा पर आप खसरा नंबर या खाता नंबर डालकर जमीन किसके नाम पर है, २ मिनट में पता कर सकते है।
प्रश्न ३: जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें?
जमीन का पुराना रिकॉर्ड देखने के लिए आपको राजस्व विभाग की भूमि सुधार/भू अभिलेख के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना जिल्ला, तहसील एवं गाँव सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आप खसरा नंबर, खाता संख्या या मालिक के नाम से जमीन का पुराना रिकॉर्ड देख सकते है।
प्रश्न ४: जमीन किसके नाम पर है यह ऑनलाइन पता ना चले तो क्या करे?
यदि आपको किसी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन भूलेख के वेबसाइट पर नहीं मिल पा रहा तो हो सकता है आपने उसका खसरा या खाता संख्या गलत डाला हो। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि उस जमीन का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध ना हो, ऐसी परिस्थिति में आप नजदीकी तहसील कार्यालय या पटवारी कार्यालय जाकर जमीन किसके नाम पर है, २ मिनट में पता कर सकते है।
अंतिम शब्द:
जब भी आपको कोई जमीन (खेत या प्लाट) खरीदनी हो तो जमीन किसके नाम पर है यह पता करने के बाद ही ख़रीदे। यह जानकारी पता कर लेंगे तो आपको भविष्य में कोई मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जमीन या प्लाट का मालिक कौन है यह पता करने के लिए आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया का उपयोग करे। आपकी पसंद कि हुई जमीन जिस राज्य में है, उस राज्य कि डायरेक्ट लिंक आप ऊपर दिए हुए लिस्ट में से सेलेक्ट करे। यदि आपको जमीन किसके नाम पर है या जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें इससे सम्बंधित कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है, हम जल्द ही आपको जवाब देंगे।