एमपी भूलेख ऑनलाइन की सहायता से अपना खसरा, खतौनी कैसे चेक करे यह बहोत लोगो को नहीं पता। पिछले महीने हमने मध्य प्रदेश राज्य में रहनेवाले किसान और आम जनता को एक सर्वे में पूछा था की आप अपने खेत का खसरा व खतौनी कैसे निकालते है तो ८० प्रतिशत से अधिक लोगो ने उत्तर दिया की वे पटवारी कार्यालय जाएंगे।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिल्लो में ऑनलाइन भूलेख सुविधा शुरू कर दी है, इसलिए अब कोई भी नागरिक बहोत ही आसानी से अपनी जमीन का भूलेख एमपी खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कर सकता है और अपनी खतौनी या जमाबंदी की नक़ल भी प्राप्त कर सकता है।
इन सब सुविधा को आम जनता तक आसानी से पहोचाने के लिए एमपी राजस्व विभाग के एक आधिकारिक वेबसाइट तैयार की है जो की mpbhulekh.gov.in है। इस वेबसाइट को आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल से विज़िट करके अपनी जमीन का एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कर सकते है।
एमपी भूलेख ऑनलाइन जहा उपलब्ध है मध्य प्रदेश के उन जिल्लो की सूचि
भूलेख एमपी खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करने की सुविधा मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिल्लो में उपलब्ध है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको कोई फीस देने की जरुरत नहीं, क्योंकि यह सुविधा बिलकुल निःशुल्क है।
आपकी सहूलियत के लिए यहाँ पर हम आपको मध्य प्रदेश के उन जिल्लो की सूचि दे रहे है जहा पर एमपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन उपलब्ध है। यदि आप इनमे से किसी भी जिल्ले में रहते है तो आप अपनी जमीन की खतौनी डाउनलोड कर सकते है।
एमपी भूलेख खसरा खतौनी हेतु मध्य प्रदेश के जिल्लो की सूचि | |
आगर मालवा – AgarMalwa | खरगौन – Khargone |
अलीराजपुर – Alirajpur | मंडला – Mandla |
अनूपपुर – Anuppur | मंदसौर – Mandsaur |
अशोकनगर – Ashok Nagar | मुरैना – Morena |
बालाघाट – Balaghat | नरसिंहपुर – Narsinghpur |
बड़वानी – Barwani | नीमच – Neemuch |
बैतूल – Betul | निवाड़ी – Niwari |
भिण्ड – Bhind | पन्ना – Panna |
भोपाल – Bhopal | रायसेन – Raisen |
बुरहानपुर – Burhanpur | राजगढ़ – Rajgarh |
छतरपुर – Chhatarpur | रतलाम – Ratlam |
छिंदवाड़ा – Chhindwara | रीवा – Rewa |
दमोह – Damoh | सागर – Sagar |
दतिया – Datia | सतना – Satna |
देवास – Dewas | सीहोर – Sehore |
धार – Dhar | सिवनी – Seoni |
डिंडौरी – Dindori | शहडोल – Shahdol |
गुना – Guna | शाजापुर – Shajapur |
ग्वालियर – Gwalior | श्योपुर – Sheopur |
हरदा – Harda | शिवपुरी – Shivpuri |
होशंगाबाद – Hoshangabad | सीधी – Sidhi |
इंदौर – Indore | सिंगरौली – Singrouli |
जबलपुर – Jabalpur | टीकमगढ़ – Tikamgarh |
झाबुआ – Jhabua | उज्जैन – Ujjain |
कटनी – Katni | उमरिया – Umaria |
खण्डवा – Khandwa | विदिशा – Vidisha |
एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करे
अब आप घर बैठे एमपी भू अभिलेख की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपने खेत या प्लाट की जमीन का खसरा, खतौनी की नक़ल अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको एक आसान प्रक्रिया से गुजरना है जो की इस हम निचे बताने वाले है, तो चलिए शुरू करते है।
स्टेप १: एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट को विज़िट कीजिए।
सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर एक वेब ब्राउज़र ओपन करना है और मध्य प्रदेश भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना है।
स्टेप २: सामान्य जन हेतु भूअभिलेख की सेवाए सेक्शन में जाए।
जैसे ही आप मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर जाएंगे, स्क्रीन की दायी तरफ आपको “सामान्य जन हेतु भूअभिलेख की सेवाए” का सेक्शन दिखेगा। आपको उस सेक्शन पर आना है और उसमे दिए गए खसरा, खतौनी, जमाबंदी, बी१ खसरा/खतौनी और अन्य विकल्पों को देखना है।
स्टेप ३: वर्तमान/पूर्ववर्ष खतौनी विकल्प को सेलेक्ट करे।
अब आप सामान्य जन हेतु भूअभिलेख की सेवाए सेक्शन में “वर्तमान/पूर्ववर्ष खतौनी” विकल्प को सेलेक्ट कीजिए।
स्टेप ४: खतौनी या डिजिटल हस्तक्षारित खतौनी मेसे किसी एक को चुनिए।
जैसे ही आप वर्तमान/पूर्ववर्ष खतौनी विकल्प सेलेक्ट करेंगे, आपके सामने दो विकल्प आएंगे, “खतौनी” या “खतौनी की डिजिटल हस्तक्षारित प्रतिलिपि” में से अपना विकल्प चुनिए। यदि आप सिर्फ अपनी जानकारी हेतु खतौनी देखना चाहते है तो सिर्फ खतौनी सेलेक्ट करे और यदि आपको अपनी जमीन की मालिकी के सबूत के तौर पर खतौनी की नक़ल चाहिए तो डिजिटल हस्तक्षारित खतौनी सेलेक्ट करे।
स्टेप ५: अपना जिल्ला, तहसील और गांव सेलेक्ट करे।
अब आपको अपना जिल्ला, तहसील और गांव सेलेक्ट करना है। मतलब जिस जिले, तहसील और गांव में आपकी जमीन है वो विकल्प सेलेक्ट करे।
स्टेप ६: भू-स्वामी विकल्प को सेलेक्ट करे।
अपनी जमीन का एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम से चेक करने के लिए “भू-स्वामी” विकल्प को सेलेक्ट करे। यहाँ पर भू-स्वामी का अर्थ जमीन का मालिक होता है।
स्टेप ७: भू-स्वामी वाले बॉक्स में अपना नाम सेलेक्ट करे (जमीन के मालिक का नाम सेलेक्ट करे)।
जैसे ही आप भू-स्वामी विकल्प चुनेंगे, उसके पास एक भू-स्वामी का बॉक्स प्रकट होगा जिसमे आपको जमीन के मालिक का नाम सेलेक्ट करना है और उसके दायी तरफ के बॉक्स में जमीन का खसरा संख्या या प्लाट संख्या सेलेक्ट करना है।
स्टेप ८: कैप्चा कोड प्रविष्ट करे और विवरण देखे पर क्लिक करे।
अब आप स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को उसके पास दिए गए बॉक्स में प्रविष्ट करे और उसके बाद “विवरण देखे” विकल्प को सेलेक्ट करे।
स्टेप ९: खतौनी पर क्लिक करे।
अब आपको निचे की तरफ “खतौनी” विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक कीजिए।
स्टेप १०: अपनी जमीन की खतौनी या जमाबंदी चेक करे। आप चाहे तो एमपी भूलेख खतौनी को डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते है।
खतौनी विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी जमीन की खतौनी या जमाबंदी की नक़ल आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। अपने खेत/प्लाट की खतौनी अच्छे से चेक करे और यदि चाहे तो Ctrl+P का उपयोग करके उसको डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते है।
एमपी भूलेख अपनी जमीन का खसरा कैसे निकाले
एमपी भूलेख २०२१ के तहत आप अपनी जमीन का खसरा एवं खतौनी ऑनलाइन देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। जैसे हमने आपको अपनी जमीन की खतौनी निकालने का तरीका बताया, उसी तरह हम आपको मध्य प्रदेश भूलेख वेबसाइट से अपनी जमीन का खसरा कैसे निकाले यह बताएँगे। अपने खेत या प्लाट का खसरा ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको ऊपर बताए गए स्टेप १ से स्टेप ८ को फॉलो करना है। उसके बाद निचे बताए गए तरीके से अपनी जमीन का खसरा देखे एवं डाउनलोड करे।
स्टेप १: ऊपर बताई गई प्रक्रिया के स्टेप १ से स्टेप ८ फॉलो करे और फिर “खसरा” विकल्प को सेलेक्ट करे।
स्टेप २: अपनी जमीन का खसरा चेक करे और चाहे तो डाउनलोड व प्रिंट भी करे।
एमपी भूलेख बी१ खसरा डाउनलोड कैसे करे [मध्य प्रदेश भूलेख बी१ खतौनी नक़ल डाउनलोड करे]
यदि आपके पास कोई पुरानी जमीन है या फिर आपने अपनी जमीन का नामांतरण करवाया है तो आपने बी१ खसरा और बी१ खतौनी का नाम तो सुना ही होगा। तो एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी जमीन का बी१ खसरा/खतौनी नक़ल कैसे निकाले इसकी प्रक्रिया हम आपको स्टेप-by-स्टेप बताएंगे।
स्टेप १: एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in को विज़िट कीजिए।
स्टेप २: सामान्य जन हेतु भूअभिलेख की सेवाए सेक्शन में बंदोबस्त खसरा विकल्प को सेलेक्ट करे।
स्टेप ३: आप एमपी भूलेख बी१ खसरा खोजना चाहते है या प्रामाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते है, कृपया अपने विकल्प के लिए YES सेलेक्ट करे।
स्टेप ४: अब अपना जिल्ला, तहसील और गांव सेलेक्ट करे।
स्टेप ५: अभिलेख के बॉक्स में बी१ (मिसल) 1992-1993 विकल्प सेलेक्ट करे।
स्टेप ६: अपनी जमीन का खसरा नंबर और पृष्ठ क्रमांक सेलेक्ट करे।
स्टेप ७: स्क्रिन पर दिख रहे कैप्चा कॉड को उसके पास वाले बॉक्स में प्रविष्ट करे और विवरण देखे पर क्लिक करे।
स्टेप ८: अपनी जमीन का बी१ खसरा/खतौनी नक़ल देखे और डाउनलोड करे।
भूलेख मध्य प्रदेश से सम्बंधित कुछ सामान्य प्रश्न [FAQs]
एमपी भूलेख ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेकर आप मध्य प्रदेश के किसी भी गांव की जमीन का खसरा, खतौनी या जमाबंदी और बी१ खसरा/खतौनी नक़ल प्राप्त कर सकते है। लेकिन अपनी जमीन का एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करे इस से सम्बंधित कुछ सामान्य प्रश्न है। यहाँ पर हम उन सभी प्रश्नो पर प्रकाश डालेंगे ताकि आपके संशयो का समाधान कर सके और आपको अपने खेत या प्लाट का खसरा खतौनी विवरण प्राप्त करने में सहायता कर सके।
प्रश्न १: मध्य प्रदेश ऑनलाइन भू-अभिलेख कैसे प्राप्त करे?
मध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्राप्त करने के लिए आपको एमपी भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov in पर जाकर खतौनी विकल्प सेलेक्ट करके अपना जिल्ला, तहसील और गांव सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आप खसरा संख्या, प्लाट संख्या या जमीन के मालिक के नाम से भू-अभिलेख प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न २: एमपी भूलेख खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करे?
एमपी भूलेख वेबसाइट पर “वर्तमान/पूर्ववर्ष खतौनी” विकल्प में अपना जिल्ला, तहसील और गांव चुनने के बाद आप भू-स्वामी विकल्प की सहायता से मध्य प्रदेश जमीन की खतौनी नाम अनुसार चेक कर सकते है।
प्रश्न ३: अपनी जमीन का खसरा नंबर/प्लाट संख्या कैसे पता करे?
अपनी जमीन का खसरा नंबर या प्लाट संख्या पता करने के लिए आपको जमीन का दस्तावेज़ देखना होगा। यदि आपके पास इस समय वो दस्तावेज़ नहीं है तो आप एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करे, उसमे जमीन का खसरा नंबर या प्लाट संख्या दर्शाया होगा।
प्रश्न ४: मध्य प्रदेश भूलेख से सम्बंधित समस्या हो तो संपर्क कहा करे?
अपनी जमीन का खसरा, खतौनी या जमाबंदी या बी१ खसरा निकालने में अगर आपको कोई समस्या हो तो आप अपने नजदीकी पटवारी कार्यालय में संपर्क करे। इसके अलावा आप आयुक्त भू-अभिलेख, मध्य प्रदेश के कार्यालय में फ़ोन नंबर १८००२३३६७६३, ०७५५४०००३४० पर भी संपर्क कर सकते है।
अंतिम शब्द:
इस आर्टिकल में हमने आपको मध्य प्रदेश भूलेख २०२१ ऑनलाइन खसरा, खतौनी, जमाबंदी और बी१ खसरा/खतौनी नाम अनुसार कैसे चेक करे, डाउनलोड करे और प्रिंट करे यह बताया। यदि आपके किसी दोस्त को एमपी भूलेख से अपने खेत या प्लाट का खसरा या खतौनी नक़ल प्राप्त करना हो तो आप उसके साथ यह आर्टिकल अवश्य शेयर करे। अगर आपके मन में एमपी भू-अभिलेख को लेकर अभी भी कोई संशय या प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है, हम जल्द ही आपके प्रश्नो का जवाब देंगे।